फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार व बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर मोहनगंज के अलाईपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में फतेहपुर के रहने वाले बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।


फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के अस्ता मजरे दमापुर निवासी सर्वेश कुमार (25) और आकाश (23) बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में टीबी की दवा लेने के लिए सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान अलाईपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर सड़क किनारे कराया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें