फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच में 70-80 साल पुराने निकले तोप के गोले

Thu, 20 Aug 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गोलों की जांच करते सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार व टीम। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। भनौली गांव में मिले धातु के 29 गोलों की बुधवार को पुरातत्व विभाग ने जांच की। सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने इन्हें प्रथम दृष्टया तोप के गोले बताया है। इनके 70 से 80 वर्ष पुराने होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


भनौली गांव निवासी इकबाल के प्लॉट में मंगलवार को शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदाई के दौरान जमीन के अंदर से धातु के 29 गोले मिले थे। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोलों को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सीज कर दिया था। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

बुधवार को सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर गोलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इनकी परिधि करीब 60 सेंटीमीटर और ऊंचाई लगभग 20 सेंटीमीटर है। ऊपरी हिस्से में फ्यूज होल और हरे रंग की प्लेटिंग दिखाई दे रही है। इन्हीं विशेषताओं के आधार पर इन्हें प्रथम दृष्टया तोप के गोले माना गया है।
विज्ञापन


डॉ. मनोज कुमार ने आशंका जताई कि गोलों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से किसी स्थान से लाकर जमीन में दबाया गया होगा। हालांकि, इन्हें कब और कहां से लाया गया था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। विस्तृत जांच के बाद इनके निर्माण, उपयोग और पूर्व स्थान के संबंध में जानकारी सामने आएगी।

गोलों की बरामदगी के बाद से प्रशासन ने स्थल पर निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नितेश राज, क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें