फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Fri, 02 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते अटेवा के सदस्य।-स्रोत : स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में एनएमओपीएस और अटेवा के बैनर तले शिक्षकों व कर्मियों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में कैंडल मार्च निकाला। ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कैंडल जलाकर आतंकी घटना में मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




अटेवा के जिलाध्यक्ष मंजीत यादव के नेतृत्व में गौरीगंज स्थित अस्थायी दीवानी न्यायालय से कैंडल मार्च शुरू हुआ जो हनुमान तिराहा होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुआ। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, पीपीएसएस सहित सभी शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षक शामिल हुए। मंजीत यादव ने कहा कि आतंकी हमला देश के लिए बहुत दुखद है। सरकार आतंकी हमले के मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद ने कहा कि आतंकी हमला अत्यंत दुखद है। इस समय देश संकट में है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक और जनसंगठनों को एक जुट रहने की जरूरत है। इस दौरान अजय कुमार मौर्य, देवांशु सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, जयराम कनौजिया, संजीव कुमार भारती, रमाकांत मौर्य, श्रीराम सोनी, अश्विनी द्विवेदी, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना चौहान, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें