फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 तक निरस्त रहेगी लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज/वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों को 23 फरवरी तक परेशानी होगी। विभाग ने पहले से तीन जोड़ी ट्रेन निरस्त करने के बाद गुरुवार को अचानक लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया। ट्रेनों के निरस्त होने के बाद दिन में ट्रैक पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होने से माघ मेला में स्नान व दर्शन करने वालों के साथ अन्य यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

लखनऊ के उतरेटिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए विभाग ने 23 फरवरी तक ब्लॉक जारी किया है। ब्लॉक के बाद गत दिनों पटना-जम्मूतंबी अप/डाउन अर्चना एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-प्रतापगढ़ अप/डाउन तथा अप/डाउन जनता एक्सप्रेस को निरस्त करते हुए नीलांचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया। गुरुवार को विभाग अचानक लखनऊ-प्रयाग अप/डाउन पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी 23 फरवरी तक निरस्त कर दिया। लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन निरस्त होने के बाद प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में स्नान व दर्शन करने वालों के साथ ट्रैक के अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। स्टेशन मास्टर अवनीश सिंह ने बताया कि यात्रियों के आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर से निरस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें