फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहर की पटरी कटी, 80 बीघा खेत जलमग्न

Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई के दौलतपुर में नहर की पटरी कटने से खेतों में हुआ जलभराव। -ग्रामीण
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाली दौलतपुर नही रविवार रात ढुड़वा मजरे नवावा गांव के पास पानी के तेज बहाव से कट गई। अल्पिका की पटरी कटने से खेतों में पानी भर गया। जिससे करीब 80 बीघा खेतों में लगी फसल जलमग्न हो गई है। किसान परेशान हैं। पानी गांव तक पहुंच गया है। जानकारी के बाद भी जिम्मेदारों के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन




क्षेत्र से होकर निकली शारदा सहायक खंड 28 जौनपुर ब्रांच की अलाईपुर छीछा रजबाहा की दौलतपुर अल्पिका रविवार रात ढुड़वा मजरे नवावा गांव के पास कट गई। सोमवार सुबह ग्रामीण व किसान सोकर उठे तो चारों तरफ पानी नजर आया। गेहूं, मटर व सरसों के खेत जलमग्न देख लोगाें ने जेई समेत विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। बावजूद इसके एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे पानी गांव में घुसना शुरू हो गया है।



ग्रामीणों व किसानों ने अल्पिका की सफाई में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। सभी का कहना है कि फसल जलमग्न होने से नष्ट हो गई है। कई जगह से पटरी कट जाने से माइनर में पानी आते ही खेतों में पहुंच गया। कहीं ओवर फ्लो होने से पानी नहर के ऊपर से निकलने लगा है। खेत में पानी देख किसान परेशान हैं। किसानों के अनुसार पटरी कटने से 50 बीघा गेहूं, 20 बीघा सरसों, 10 बीघा मटर और मसूर सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं। जिसके खराब होने का अंदेशा है। अवर अभियंता प्रत्यूष कुमार शुक्ला ने बताया कि कटान की जानकारी मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेज कर अल्पिका की पटरी सही कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें