अमेठी सिटी। गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले दिव्यांगजनों के लिए पांच से 26 जून तक ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। डीएम संजय चौहान ने बताया कि शिविरों में कृत्रिम अंग, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्ट केन आदि के लिए दिव्यांगजन चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे दिव्यांग पेंशन, दुकान संचालन, विवाह प्रोत्साहन योजना आदि का प्रचार भी किया जाएगा। बताया कि शिविर में फोटो, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। तीन वर्षों में उपकरण न प्राप्त करने वाले पात्र दिव्यांगों का पंजीकरण कराकर उन्हें निशुल्क उपकरण दिलाए जाएंगे।