फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गांवों में शिविर लगा आज से बनाए जाएंगे गाेल्डन कार्ड

Wed, 17 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में बड़ी संख्या में योजना में चयनित लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में अभियान संचालित कर पात्र परिवार व सदस्यों का बृहस्पतिवार से गांव-गांव कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान आगामी सात दिन तक चलेगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवार को उपचार में सहूलियत देने के लिए गोल्डन कार्ड बनाया जाता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने अफसरों के साथ बैठक कर अभियान तैयारी की समीक्षा की।

सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने बताया कि 13,286 अंत्योदय कार्ड धारक के 37,547 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान चयनित लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने लाभार्थियों की ग्रामवार लिस्ट तैयार कर डीपीआरओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन पर कैंप लगाकर सभी लाभार्थियों का कार्ड बनाते हुए प्रतिदिन के प्रगति की समीक्षा करने को कहा। डीएम ने प्रगति धीमी होने पर संबंधित गांव के प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना डॉ. अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि अभी लक्षित 2,28,855 लाभार्थियों में से 1,27,041 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, डीपीआरओ श्रीकांत यादव व डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी समेत सभी बीडीओ व अस्पताल अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें