फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सफाई कर्मी को दिया कैमरा, करेंगे वीडियोग्राफी

Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी बूथों पर वीडियोग्राफी के लिए लगाई गई है। डीपीआरओ कार्यालय में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को कैमरा वितरित किया गया। इसके बाद उन्हें कैमरा चलाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को निश्चित समय पर रहकर ड्यूटी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव को शांति पूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान के दिन सभी बूथों पर वीडियोग्राफी कराने को कहा है। आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ श्रीकांत यादव को सौंपी थी। डीपीआरओ ने बूथवार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए ग्राम पंचायतों से कैमरा एकत्र कराया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को ड्यूटी रिसीव कराई गई।
बृहस्पतिवार को ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें कैमरा मुहैया कराया गया। सभी कर्मियों को कैमरा रिसीव कर उन्हें उसका परीक्षण करने को कहा गया। डीपीआरओ ने सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रशिक्षण से लेकर मतदान के दिन तक निश्चित समय पर ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहकर अपना कार्य संपादित कराने को कहा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण दिया जाएगा ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारियों को कैमरा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी कर्मियों को चुनाव के दिन वीडियोग्राफी करने तथा किन परिस्थिति में कैसे काम करना है इसका तरीका बताया जाएगा। कैमरा देते समय सभी कर्मचारियों को उसको चलाकर तथा उसका चार्जर व बैट्री बैकअप की स्थिति का आकलन करते हुए अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें