फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली कोर्ट के आदेश पर कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। वर्ष 2016 से लंबित एक मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने गौरीगंज के अरगवां निवासी कारोबारी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई स्थानीय कोतवाली गौरीगंज पुलिस के सहयोग से की गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड ने करीब 3.76 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर कारोबारी के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया था। मामला दिल्ली की तीस हजारी अदालत में विचाराधीन था। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को कई बार उपस्थित होने का अवसर दिया और विधिक प्रक्रिया के तहत नोटिस भी जारी किए, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हुआ।

अदालत ने उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी संबंधी आदेश जारी किए। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम गौरीगंज पहुंची और उसकी दुकान से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली गौरीगंज पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित अदालत के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें