फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीपीएस से लैस होंगी बसें, रुकेगी चालकों की मनमानी

Fri, 25 Oct 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डिपो की बसें ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से लैस होंगी। डिवाइस लगने के बाद बसों की लोकेशन आसानी से पता चल सकेगी। जीपीएस लगने से चालक-परिचालकों की मनमर्जी पर भी लगाम लग जाएगी। बसों को समय के अंदर ही सीमित रफ्तार में चालक-परिचालक को बस गंतव्य तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन



रोडवेज बसों में अब यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाएगी। डिपो की सभी 40 बसों में पैनिक बटन के साथ जीपीएस सिस्टम लगाए जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस प्रणाली के लागू होते ही बस चालकों की मनमानी के साथ ही यात्रियों को बसों के लोकेशन की सही जानकारी हासिल होती रहेगी। खतरा समझ आने पर यात्री फौरन बटन दबा सकेगा। इसके बाद फौरन खतरे का संदेश नजदीकी पुलिस स्टेशन पर पहुंचेगा। पुलिस की सतर्कता से बस के यात्रियों को सुरक्षा दी जा सकेगी। यही नहीं, चालकों की रफ्तार और जगह-जगह बस रोकने की आदत पर भी विराम लगेगा।


जीपीएस सिस्टम की वजह से रोडवेज के अधिकारी सीधे उनकी निगरानी कर सकेंगे। इतना ही नहीं यात्रियों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें बस आने की सटीक जानकारी हासिल हो जाएगी। इसी तरह आफत के समय में भी यह सिस्टम कारगर साबित होगा। दुर्घटना आदि होने पर रोडवेज अधिकारियों के पास बस की सही लोकेशन होने से राहत दल समय से निर्धारित जगह पर पहुंच कर यात्रियों की मदद कर सकेगा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने की कवायद तीव्र गति से चल रही है। डिपो की अधिकतर बसों में उपकरण लग भी गए हैं। इससे यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ अधिकारियों को भी बस की सही जगह की जानकारी हासिल होती रहेगी।
विज्ञापन




डिसप्ले बोर्ड में यात्रियों को भी दिखेगी लाइव लोकेशन
बसों की लाइव लोकेशन सीधे यात्री भी देख सकेंगे। रोडवेज पर पूछताछ केंद्र के पास लगी एलईडी में बसों की लाइव लोकेशन दिखेगी। यह सीधे तौर पर यात्री भी देख सकेंगे कि उनकी बस कहां तक पहुंची और कितनी देर में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें