फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक महीने से बस सेवा ठप

Tue, 09 Dec 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। किशनी, बाजारशुकुल और इन्हौंना मार्ग से लखनऊ के लिए चलने वाली परिवहन निगम की बस सेवा लगभग एक माह से बाधित है। पहले इसी मार्ग से सुबह और दोपहर बस लखनऊ जाती थी, जिससे लोगों को नियमित यात्रा में राहत मिलती थी। अब बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




लखनऊ चारबाग डिपो की बस प्रातः सात बजे किशनी से रवाना होकर लखनऊ से लौटकर दोपहर 12 बजे पहुंचती थी। इसके पश्चात 12:30 बजे पुनः लखनऊ जाती थी। बस रात 8:30 बजे किशनी लौटकर वहीं रुकती थी। लगभग एक माह पूर्व दुर्घटना के बाद बस का संचालन बंद है। रोज दो फेरे लगाने वाली इस बस सेवा के ठप होने से किशनी, बाजारशुकुल और इन्हौंना क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है।


न्यायालय, अस्पताल, भर्ती परीक्षाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। किशनी निवासी अबरार अहमद ने बताया कि बस सेवा बाधित होने से यात्रा व्यय बढ़ गया है। बाजारशुकुल के देवीदयाल ने कहा कि मार्ग पर बस न चलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। कल्पनाथ के अनुसार बस से लखनऊ पहुंचना सहज था। राममिलन ने बताया कि निजी वाहनों में अधिक किराया देना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन



लखनऊ चारबाग डिपो के एआरएम आरएस वर्मा ने कहा कि रूट पर चलने वाली बस कुछ समय पूर्व हादसे का शिकार हो गई थी। जांच प्रक्रिया प्रगति पर है। पुलिस रिपोर्ट समय से न्यायालय में न पहुंच पाने के कारण कार्यवाही में विलंब हुआ। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें