फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस डिपो बना अव्यवस्था का अड्डा

Sat, 22 Nov 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी बस स्टॉप पर टूटी बेंच पर बैठकर वाहन की प्रतीक्षा करते यात्री। 
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय बस डिपो में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। सहालग के समय भीड़ बढ़ी है, पर डिपो की स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। बैठने की जगह, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था के अभाव से यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। डिपो में पांच बेंच हैं, इनमें से कुछ खराब हैं। बढ़ती भीड़ के लिए यह व्यवस्था काफी कम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ जाने के लिए इंतजार कर रहे विवेक शुक्ल ने कहा कि बैठने की जगह नहीं मिल रही है। ठंड में इंतजार करना और कठिन है। कहा कि समय रहते सुधार होता तो परेशानी कम होती। सुल्तानपुर जाने वाले यात्री अशोक तिवारी ने कहा कि किराया बढ़ने के बाद भी डिपो की स्थिति सुधर नहीं पाई है। शौचालय, पानी टंकी और कुर्सियां खराब हैं। लोगों को समस्या हो रही है पर बदलाव नहीं दिखता। मुसाफिरखाना जाने के लिए खड़े आशीष पाल ने बताया कि कई यात्री फर्श पर बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। पानी सही तरह उपलब्ध नहीं है और शौचालय भी ठीक अवस्था में नहीं है।

जल्द दुरुस्त की जाएंगी कमियां
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि डिपो से 67 निगम बसें और तीन अनुबंधित बसें चल रही हैं। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर समेत कई मार्गों पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सहालग के दिनों में भीड़ और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जल्द अतिरिक्त बेंचें लगाई जाएंगी ताकि बैठने की दिक्कत कम हो। पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं में सुधार की तैयारी भी जारी है।

अमेठी बस स्टॉप पर टूटी बेंच पर बैठकर वाहन की प्रतीक्षा करते यात्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें