फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खड़े कंटेनर में टकराई बस, चालक सहित तीन घायल

Sat, 08 Jun 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस।
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के पास बृहस्पतिवार की रात रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से खड़े कंटेनर में पीछे से आई रोडवेज बस टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक, परिचालक व एक महिला यात्री सहित तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। बस में करीब 10 यात्री सवार थे। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के कटघर निवासी बस चालक रमेश यादव और सवायन निवासी परिचालक अखिलेश श्रीवास्तव बृहस्पतिवार की रात शाहगढ़ डिपो की बस पर सुल्तानपुर से सवारी लेकर लखनऊ जा रहे थे। बस पर दस यात्री सवार थे। बृहस्पतिवार की रात बस लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कमरौली थाना क्षेत्र के कमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। वहां पहले बंद रेलवे क्राॅसिंग के सामने खड़े कंटेनर से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में चालक और परिचालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शेष 10 यात्री सकुशल बच गए। पुलिस ने सुरक्षित यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य को रवाना करते हुए घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक रमेश यादव, परिचालक अखिलेश श्रीवास्तव व घायल महिला यात्री ऊषा देवी की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की सूचना परिवहन विभाग के अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें