फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, घायल

Sat, 17 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के साईं कुटी के पास बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के पूरे पठान गांव निवासी इतिफाद अली उर्फ फत्ते (45) पर जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के रिश्तेदार ने आठ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन



बाजारशुकुल निवासी महफूज अहमद के मुताबिक उनके रिश्तेदार इतिफाद अली उर्फ फत्ते बृहस्पतिवार को बाइक से सब्जी लेने साईं कुटी आए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी साईं कुटी के पास बैठे बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के पूरे पठान गांव निवासी मुजीब, सरताज, रुखसार, अबसार, आसिफ, इमरान, मौसम अली और इम्तियाज ने उनकी बाइक रोक कर हमला कर दिया। इसके बाद सभी लोग इतिफाद अली को मरणासन्न हालत में छोड़ कर भाग निकले।


स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन से मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। आननफानन उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिश्तेदार इतिफाद अली उर्फ फत्ते को जिला अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद मामले की सूचना परिजनों को देते हुए थाने में जानकारी दी। एसओ बाजारशुकुल दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें