फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बार एसोसिएशन चुनाव का बजा बिगुल, सात को मतदान

Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। तहसील बार एसोसिएशन तिलोई के चुनाव का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सात अक्तूबर को मतदान और मतगणना होगी। 21 और 22 सितंबर को नामांकन होगा। 28 सितंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के आह्वान पर आमसभा की बैठक हुई। इसमें चुनाव कराने को लेकर चर्चा की गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने आम सहमति से चुनाव की तिथियां घोषित कीं। वकीलों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 24 सितंबर को होगी। नामांकन वापसी 28 सितंबर को होगी। इसके बाद सात अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना भी होगी।

बैठक में कार्यकारिणी भंग रहने के दौरान बार एसोसिएशन की ओर से वकालतनामा की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वकालतनामा खरीदने पर कोई रोक नहीं रहेगी। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद इस व्यवस्था पर दोबारा विचार किया जाएगा। ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। किसी तरह का दबाव या हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन की ओर से पारित प्रस्ताव को तिलकधारी सिंह ने पढ़कर सुनाया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। बैठक में महामंत्री सुरेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, बाबू मोहन सिंह, राम प्रकाश, रणविजय सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार शुक्ला, सुशील चंद्र शुक्ला, अरविंद कुमार पांडे, उमाकांत शुक्ला, जेपी सिंह, दान बहादुर सिंह, श्यामू तिवारी और श्याम मूर्ति यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें