फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बजट जारी, फिर भी 12 स्कूलों में बिजली नहीं

Sat, 22 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 विद्युतीकरण के लिए प्रस्तावित गौरीगंज ब्लॉक प्राथमिक स्कूल गौतमपुर।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मार्च 2024 में जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्युतीकरण के लिए ऊर्जा निगम को धनराशि भेजी गई थी, लेकिन अब तक 12 विद्यालय विद्युत आपूर्ति से वंचित हैं। कनेक्शन शुरू न होने से कक्षाओं में लगे पंखे और अन्य उपकरण उपयोग में नहीं आ पा रहे। डिजिटल साधनों का संचालन भी प्रभावित है। इसी बीच विभाग ने 22 और विद्यालयों के विद्युतीकरण के लिए शासन से 25 लाख रुपये की मांग भेजी है।
विज्ञापन

कई विद्यालय कंपोजिट ग्रांट से पंखे और वायरिंग की व्यवस्था कर चुके हैं, पर बिजली न मिलने से पूरा ढांचा निष्क्रिय पड़ा है। शिक्षक बताते हैं कि विद्युत आपूर्ति न होने से स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर और अन्य शिक्षण साधन चल ही नहीं पाते, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार मार्च 2024 में प्रथम चरण के विद्यालयों का आगणन पूरा कर ऊर्जा निगम को धनराशि हस्तांतरित कर दी गई थी। इसके बावजूद 12 विद्यालयों में कनेक्शन शुरू नहीं हो पाया। संबंधित विद्युत खंडों को प्रगति अद्यतन करने और प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी दौरान जिले के 22 और विद्यालय ऐसे पाए गए जहां विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन विद्यालयों का आगणन तैयार कर 25 लाख रुपये की मांग शासन को भेजी गई है। विभाग का कहना है कि बिजली उपलब्ध होते ही कक्षाओं की सामान्य व्यवस्था बेहतर होगी और डिजिटल सुविधाएँ संचालित हो सकेंगी।
डिजिटल उपकरण उपयोग का कर रहे इंतजार
स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर और अन्य आधुनिक उपकरण विद्यालयों में उपलब्ध हैं, पर विद्युत आपूर्ति न होने से संचालन संभव नहीं हो पा रहा।
ऊर्जा निगम को भेजी गई सूची
बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि सभी विद्युत खंडों को विद्यालयों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। मार्च में भेजी गई धनराशि उपलब्ध है। अवशेष विद्यालयों में कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें