फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केजीएमयू से लाकर अचेतावस्था में वृद्धा से करा ली वसीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मेडिकल कॉलेज में भर्ती ब्रेन हेमरेज की शिकार बुजुर्ग को लाकर बेहोशी की हालत में रजिस्टर्ड वसीयत करा ली गई। दूसरे दिन बुजुर्ग की मौत होने की बाद परिजनों को पूरे प्रकरण की जानकारी हुई। इसके बाद अब मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

गौरीगंज तहसील के बरनाटीकर वार्ड निवासी शंकर प्रसाद तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। कहा कि उनकी दादी फूलकली का 30 जून 2023 को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद उन्हें केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अपने परिजनों के साथ उनके इलाज में जुटे थे। पैसे जुटाने के लिए पांच जून को घर आए हुए थे।
इसी बीच परिवार के ही एक सदस्य ने वृद्ध दादी को अचेतावस्था में केजीएमयू अस्पताल से डिस्चार्ज करा लिया। डिस्चार्ज कराने के बाद मरणासन्न अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से गौरीगंज उप निबंधक कार्यालय ले आए। आरोप लगाया कि पहले से ही तैयारी रखी वसीयत को नियमों को ताक पर रखते हुए पांच बजकर 12 मिनट पर रजिस्ट्री करा दी। इसके बाद वृद्ध दादी को असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। उन्होंने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक रामकेवल त्रिपाठी ने गौरीगंज एसएचओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। गौरीगंज रजिस्टर प्रदीप ओबरॉय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रकरण मेरे संज्ञान में है। जांच होने दीजिए। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें