फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाई ने बहन को, जीजा ने साले को किया लहूलुहान

Fri, 28 Jun 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली परिसर के एक छोर पर बने शौचालय के पास बुधवार देर रात साले-जीजा के बीच ऐसा खूनी संघर्ष हुआ जिसे देखकर लोग सिहर उठे। युवक ने अपनी बहन को धारदार से लहूलुहान कर दिया तो उसके जीजा ने उसे ईंट से कूच कर मरणासन्न कर दिया। वारदात के बाद जीजा भाग निकला जबकि युवक और उसकी बहन अस्पताल पहुंचाए गए। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली परिसर के एक छोर पर सुलभ शौचालय है। शौचालय को सूरज नाम का व्यक्ति संचालित करता है जो अपने पूरे परिवार के साथ शौचालय के ही एक आवास में रहता है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे सूरज की बेटी सीमा अपने पति शेरू के साथ घर पहुंचीं। वहां किसी बात को लेकर सीमा का उसके भाई सनी से विवाद हो गया।

बात बढ़ने पर सनी ने अपनी बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर सीमा का पति शेरू आगबबूला हो गया। उसने आपा खो दिया और सनी को घसीट कर सड़क पर लाया और सनी को ईंट से हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन


बताते हैं कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यादर्शियों के मुताबिक करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर खूनी संघर्ष चलता रहा लेकिन घटनास्थल से महज 50 कदम दूर स्थित पुलिस मौके पर नही पहुंची। घटना के दौरान छोटी बच्चियां बीचबचाव करने की जद्दोजहद करती रहीं लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं।

काफी देर बाद थाने के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और सनी को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचे जहां से उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि उसकी बहन का इलाज भी सीएचसी में चल रहा है। इस घटना का हृदयविदारक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने शराब के नशे में मारपीट की है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें