फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार

Thu, 06 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत सीएचसी में गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी जा रही है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश गुप्ता ने बताया कि एक से सात अगस्त तक चल रहे अभियान के दौरान महिलाओं को जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान कराने और छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए संपूर्ण आहार है। इससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा उसका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। स्वास्थ्यकर्मी भी महिलाओं को लगातार जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें