अमेठी सिटी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 1.20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। यह राशि दो राजकीय विद्यालयों में चारदीवारी और गेट के निर्माण पर खर्च की जाएगी। इस परियोजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की हालत सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने धरौली स्थित पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना की चारदीवारी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने धरौली स्थित पंडित दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज में 51.91 लाख और राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना में 68.30 लाख रुपये की मंजूरी दी है। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही नियमानुसार निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।