फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठेके पर युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। शराब की दुकान के पास मंगलवार रात चखना खरीदते वक्त हुए विवाद में राहुल की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एक आरोपी सेवानिवृत्त नलकूप कर्मी है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त करछुल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन



गौरीगंज के पूरे घुससर पंडरी गांव निवासी पवन यादव ने बताया कि उनका बेटा राहुल मंगलवार शाम पूरे टोढ़ई मजरे कोहरा गांव निवासी चंदन विश्वकर्मा के साथ खुर्दिहा भौसिंहपुर अपने मामा के घर जाने की बात कहकर निकला था। देर रात सूचना मिली कि संग्रामपुर निवासी अशोक कश्यप और खुर्दिहा भौसिंहपुर निवासी रिटायर्ड नलकूप कर्मी जियालाल ने बेटे पर करछुल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान चंदन विश्वकर्मा भी घायल हुआ। पवन यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने जियालाल को उसके घर से और अशोक को नारायनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।


इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि चखना पहले देने को लेकर दुकानदार अशोक का राहुल से विवाद हुआ। उस वक्त अशोक और जियालाल दुकान पर शराब पी रहे थे। गुस्से में अशोक ने कलछुुुल से हमला कर दिया, जिसमें राहुल की मौत हो गई और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के वक्त जियालाल ने भी अशोक का सहयोग किया। दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान तनाव, भिड़े परिजन

खुर्दिहा भौसिंहपुर गांव में मंगलवार रात जियालाल की गिरफ्तारी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। नशे में धुत आरोपी को जब पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी परिजन विरोध करने लगे। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की। बढ़ते हंगामे पर अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि झड़प के दौरान एक उपनिरीक्षक की वर्दी भी फट गई। हालांकि, पुलिस ने इस घटना से इनकार किया है।

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
इकलौते बेटे राहुल की मौत से पिता पवन यादव और मां रेखा यादव बेहाल हो गए। बहन पूजा और अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। पवन राइस मिल में नौकरी करते हैं और बेटे को पढ़ाकर बेहतर भविष्य देना चाहते थे। राहुल इंटर में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें