फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाह के लिए उधार लिया सिलिंडर, देना पड़ रहा निमंत्रण

विज्ञापन
भेटुआ ​​स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जाते उपभोक्ता। - फोटो : भेटुआ ​​स्थित गैस एजेंसी से सिलिंडर लेने जाते उपभोक्ता।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गैस सिलिंडर की किल्लत का असर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों पर भी दिखने लगा है। कई गांवों में वैवाहिक समारोह और श्रीमद्भागवत कथा जैसे कार्यक्रमों की तैयारियों के बीच सिलिंडर जुटाना बड़ी चुनौती बन गया है। हालात ये हैं कि गांव हो या शहर, घरेलू गैस का कम उपयोग करने वाले लोगों का पता लगाकर उनसे सिलिंडर मांगे जा रहे हैं। विवाह के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने वाले मददगारों को निमंत्रण भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैवाहिक व धार्मिक आयोजनों के दौरान मेहमानों के लिए भोजन बनाने में कई सिलिंडरों की जरूरत पड़ती है। पहले व्यावसायिक व घरेलू सिलिंडर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अभी माहौल बदला हुआ है। इसी कारण आयोजकों ने घरेलू सिलिंडरों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। फरीदपुर गांव में होने वाले एक विवाह समारोह की तैयारी में जुटे आयोजक ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने अपने घर के सिलिंडर दे दिए। कुछ लोगों ने अपने कनेक्शन की पासबुक भी उपलब्ध करा दी, जिससे समय पर बुकिंग संभव हो सकी। करीबी और रिश्तेदारों के अलावा जिसने भी सिलिंडर दिया, उसे भी निमंत्रण दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में होने वाले सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम सामूहिक परंपरा का हिस्सा होते हैं। ऐसे अवसर पर लोग सहयोग के लिए आगे आते हैं। गैस की किल्लत के बीच यही सहयोग आयोजनों की बड़ी ताकत बन गया है। आयोजकों का कहना है कि आपसी सहयोग से ही विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों की रसोई संभाली जा रही है। गौरीगंज के एक गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के भंडारे की तैयारी कर रहे लोगों ने बताया कि गांव वालों ने सहयोग करते हुए अपने गैस कनेक्शन की पासबुक दे दी। अलग-अलग नाम पर बुकिंग कर सिलिंडर की व्यवस्था हो सकी और भंडारे की रसोई चल पाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें