फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। साइकिल से घर से जा रहे बुजुर्ग को गौरीगंज के हल्लहा गांव के पास बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, फुरसतगंज में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

गौरीगंज कोतवाली के दोस्तपुर निवासी 60 वर्षीय राम आसरे यादव रविवार की शाम गौरीगंज आए थे। शाम लगभग आठ बजे कस्बे से साइकिल से वापस घर जा रहे थे। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर हल्लहा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राम आसरे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है।
वहीं, फुरसतगंज में रायबरेली सुल्तानपुर मार्ग पर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद तबरेश निवासी नगदेईयापुर थाना जायस गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें