यूपी के अमेठी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
हादसा मोहंगनज थाना क्षेत्र के पीढ़ी रोड स्थित लालगंज चौराहे के पास हुआ। यहां के रहने वाले इमरान का दो वर्षीय बेटा अहमद रजा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहां से गुजर रही बोलेरे ने बच्चे को कुचल दिया।
हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।