फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गलत दिशा से आई डीसीएम से भिड़ी बोलेरो, नौ घायल

Mon, 06 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर ​​स्थित रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर अलीनगर के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्ततततत वान। स्र
विज्ञापन
जगदीशपुर। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर अलीनगर के पास रविवार तड़के गलत दिशा से आ रही डीसीएम की बोलेरो से भिड़ंत हो गई। हादसे में रायबरेली जिले के नौ दर्शनार्थी घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार दर्शन कर अयोध्या से लौट रही बोलेरो अलीनगर के पास पहुंची थी। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर चला गया। हादसे में रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र के अप्सरी गांव निवासी अंकित (25), खुशबू (22), अभिषेक (29), रोली (25), पीहू (7), भीटी सरैनी निवासी शिवशंकर (25), दाऊदपुर अंचलपुर निवासी बबलू (5), हर्दी महारानीगंज निवासी संजू (27) और अंशू (28) घायल हो गए।

आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अंकित, बबलू, संजू और अंशू की गंभीर स्थिति देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में जारी रहा।
विज्ञापन

एनएचएआई की रोड पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी भाले सुल्तान शहीद स्मारक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें