अमेठी सिटी। फुरसतगंज के पूरे झीगुर तेंदुआ गांव निवासी सालिया (20) का शव मंगलवार को गांव से करीब 300 मीटर दूर तालाब में मिला। वह सोमवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।
ममेरे भाई मोहम्मद जिशान ने बताया कि सोमवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देख उसे बाहर निकाला। जिशान ने बताया कि सालिया तालाब में कैसे डूबी, इसकी जानकारी नहीं है। सालिया की मौत से परिवार में मातम पसरा है। (संवाद)