फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रात में नशे की हालत में भाई से हुआ विवाद, सुबह फंदे से लटकता मिला युवक का शव; पुलिस कर रही जांच

Sat, 12 Apr 2025 11:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

यूपी के अमेठी में एक युवक का शव बाग में फंदे से लटकता मिला। उसका रात में नशे की हालत में भाई से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया। फिर कभी नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव के बाहर की है। यहां अमेठी-धम्मौर मार्ग स्थित एक बाग में गांव निवासी पाले कोरी (42) का शव पेड़ से लटकता मिला। बताया गया कि शुक्रवार की रात पाले की नशे की हालत में अपने भाई से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया था। फिर नहीं लौटा। 

यह भी पढ़ेंः- अयोध्या में खूनी खेल: युवक ने पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर पांच साल के मासूम को दी रूह कंपाने वाली मौत
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब 5 बजे ग्रामीण शौच के लिए बाग की तरफ गए थे। वहां उन्होंने आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे पाले का शव लटका देखा। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पाले कोरी का नशे की हालत में अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह चला गया था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें