फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती में डूबे किशोर का शव बरामद

Fri, 24 May 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के पिछूती गांव स्थित रंगवा घाट पर बुधवार को नहाते समय गोमती नदी में डूबे किशोर का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 15 घंटे बाद बरामद किया। बृहस्पतिवार को किशोर का शव सिरसैया घाट के पास मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव निवासी साफिया अपनी बेटी समन को लेकर जायस स्थित दरगाह पर जियारत करने गई थी। घर पर मौजूद बेटा मोहम्मद उवैश उर्फ बाबू (12) बुधवार को अपने सात-आठ मित्रों के साथ पिछूती स्थित रंगवा घाट पर गोमती नदी में नहाते समय डूब गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू की। मां पूरी रात गोमती नदी के घाट पर बैठकर बेटे की कुशलता के कामना करती रहीं। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे एक किलोमीटर दूर सिरसैया घाट पर बाबू का शव बरामद किया गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि गोमती नदी में डूबे बाबू का शव बरामद करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

भाई के शव से लिपट रोती बहन
जदीशपुर(अमेठी)। बेटे उवैश उर्फ बाबू का शव मिलने के मां साफिया तो रोते-रोते बेहोश हो गई। पति की मौत पहले हो चुकी है, लेकिन साफिया दो बेटे व तीन बेटियों के सहारे जीवन गुजार रही थी। हादसे में एक पुत्र को भी गवां बैठी साफिया बेहाल व गमगीन बेसुध पड़ी है। बहनों को रोता देख हर किसी की आंख नम हो गई। बड़ा भाई जैद उर्फ राजू दिल्ली में रहकर मजदूरी कर मां और बहनों का पालन पोषण करता है। छोटे भाई की मौत की सूचना पर पहुंचा जैद उर्फ राजू भी गमगीन होकर मां व बहनों को सांत्वना देने की कोशिश में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें