फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गुरुचरन । (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के पूरे बल्दी का पुरवा बस्तीदेई गांव निवासी गुरुचरन (28) का शव शुक्रवार को कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरीगंज तहसील के लेखपाल पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि उनका भाई गुरुचरन बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से घर आया था। उसकी पत्नी पूजा मायके गई है। शुक्रवार को गुरुचरन घर पर अकेला था। दोपहर बाद पड़ोसियों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।

पवन कुमार के पहुंचने पर पड़ोसियों की मदद से गुरुचरन को नीचे उतारा गया। हालांकि, इससे पहले ही मौत हो चुकी थी। पवन कुमार ने बताया कि भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गुरुचरन की मौत से पत्नी पूजा, बेटी शिवान्या व पिता राम अवध का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें