फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 22 घंटे बाद तालाब में मिला मासूम का शव

Wed, 09 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी। वार्ड नंबर 11 स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में घर के सामने खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय अनस का शव मंगलवार को घर के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ। करीब 22 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद मासूम का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन



विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के सामने खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अनस वहां नहीं था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मगर अनस का सुराग नहीं मिला। घर के पास तालाब और कुआं होने से परिजनों ने उसके पानी में गिरने की आशंका जताई। स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में तलाश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।
विज्ञापन



तालाब में अधिक दलदल होने से नाव से तलाशी नहीं हो सकी। एसडीआरएफ और गोताखोरों ने अन्य संसाधनों से तलाश जारी रखी। देर रात एसपी सरवणन टी ने डॉग स्क्वायड और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

करीब 22 घंटे मशक्कत के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। अनस की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुजीद भी गमगीन हैं। भाई अल्तमस और अहद छोटे भाई की मौत से बिलख रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मासूम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें