फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर के आंगन में नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के गुजरटोला गांव में बुधवार सुबह अरशद (35) का शव घर के आंगन में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी की नजर पड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नजरुलनिशा के मुताबिक, उनका बेटा अरशद गांव में स्थित दूसरे मकान में पत्नी के साथ रहता था। बुधवार सुबह उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। लौटकर घर पहुंची तो अरशद आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि अरशद दो माह पहले पैरोल पर घर आया था। इसके बाद से वह तनाव में रहता था। कुछ ग्रामीण पारिवारिक विवाद तो कुछ एक मामले में आरोपी होने के कारण घटना को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि, परिजन मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें