फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 16 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रामकुमारी (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। पारा गांव निवासी रामकुमारी (30) की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। पति अशोक कुमार करीब एक माह पहले काम के सिलसिले में श्रीलंका गए थे। दोपहर में खेत से लौटे ससुर ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो बहू फंदे से लटकी मिली। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ससुर काशीराम के मुताबिक वह बेटे और बहू से अलग रहते हैं। रविवार को खेत से लौटने के बाद घर पहुंचकर उन्होंने बहू को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे थे, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

रामकुमारी के दो बेटे मोहित (10) और धर्मेंद्र (8) हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सास सुरसती और ससुर काशीराम भी घटना से सदमे में हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक घर में अचानक चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में किसी बड़े विवाद की जानकारी उन्हें नहीं थी। रविवार सुबह रामकुमारी अपने दोनों बच्चों को मोहनगंज क्षेत्र स्थित बहन के घर छोड़कर आई थी। उसकी मौत की वजह को लेकर गांव के लोग भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सके।
विज्ञापन


रामकुमारी की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उसका मायका शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी गांव में है। मायके पक्ष की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव परीक्षण रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें