शाहगढ़। जायस के कर्मशाह बाबा के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक किनारे मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान कजियाना मोहल्ला निवासी नफीसा (65) के रूप में हुई है।
मृतका के पुत्र इसराज ने बताया कि उनकी मां नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान कर्मशाह बाबा के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान नफीसा के रूप में की। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।