फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऑनलाइन दर्ज होगी बोर्ड परीक्षा केंद्र की सूचना

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल एप से परिसर में ऑनलाइन जिओ लोकेशन अपलोड होगी। मौजूद सुविधाओं की जानकारी भी आगामी 28 जुलाई तक प्रधानाचार्यों को अपलोड करनी होगी। सूचना गलत अपलोड करने पर सत्यापन में पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से होने वाली हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए पारदर्शितापूर्ण ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की कवायद शुरू हो गई है। सचिव के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को 28 जुलाई तक सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इके लिए राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई गई है। समिति परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए परिषद की वेबसाइट पर मोबाइल के एपीआई पर अपलोड करना होगा। समिति के सदस्य आवंटित विद्यालय में संबंधित प्रधानाचार्य से विद्यालय की यूजर आईडी एवं पासवर्ड लेकर प्रांगण से इस एपीआई युक्त मोबाइल एप द्वारा लॉगिन के उपरांत विद्यालय प्रांगण के अंदर से विद्यालय का फोटोग्राफ क्लिक किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के नाम का साइन बोर्ड भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो, फोटोग्राफ क्लिक करते ही विद्यालय की जिओ लोकेशन (अक्षांश एवं देशांतर) उसके फोटोग्राफ सहित परिषद की वेबसाइट के सर्वर पर स्वत: दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

जिओ लोकेशन गलत होने की स्थिति में जांच समिति के प्रधानाचार्य/सदस्य पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर अपलोड आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करने उपरान्त प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सूचना अपडेशन में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लापरवाही या गलत सूचना अपलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें