अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे का तनाव समाप्त हुआ तो अब परिणाम का इंतजार करने में जुट गए हैं।
जिले में संचालित 36 राजकीय, 25 एडेड व 180 वित्त विहीन कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2022-23 में हाईस्कूल के 28,691 तथा इंटरमीडिएट के 23,061 परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 91 केंद्रों पर शुरू हुई। शुक्त्रस्वार को हाईस्कूल तो शनिवार को इंटरमीडिएट की पहली पाली में व्यावसायिक तथा दूसरी पाली में रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई।
अंतिम दिन पहली पाली व्यवसायिक शिक्षा में पंजीकृत 602 में 26 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में रसायन विज्ञान में पंजीकृत 10541 में 639 तो समाजशास्त्र में पंजीकृत 5465 में 639 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे से परीक्षा का तनाव समाप्त हुआ तो बाहर निकलने पर जमकर रंगों में सरोवर होकर होली मनाने लगे। परीक्षार्थी अब तक अपने-अपने अंकों का मूल्यांकन पर परिणाम की चर्चा कर रहे है।
बोर्ड परीक्षा में गठित सचल दल, मॉनीटरिंग सेल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक पूरी परीक्षा के दौरान परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने का एक भी मामला पकड़ नहीं पाए। जबकि कई केंद्रों पर छोटे प्रश्न कैमरे ऑफ कर हल कराते हुए रिजल्ट बेहतर करने की कोशिश में जुटे रहे।
इतना ही नहीं परीक्षार्थियों ने कापियों में नोट नत्थी कर परीक्षक से अधिक अंक देकर पास करने की गुहार लगाने के साथ जुगत करने में कोई कोशिश नहीं छोड़ी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली।