फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन वार्डों में ब्लोअर, बाकी में ठिठुर रहे मरीज

Sun, 21 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अचानक बढ़ी ठंड व शीतलहर की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज व तीमारदार भी बेहाल है। जिला अस्पताल के 14 वार्डों में से सिर्फ तीन में ब्लोअर की व्यवस्था की गई है। अन्य वार्डों में ठंड की वजह से मरीज परेशान हैं। शॉल जैसे दो पतले कंबल उन्हें ठंड से राहत नहीं दिला पा रहे। इससे बचने के लिए खुद घर से रजाई व मोटा कंबल लेकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल, आयुष्मान, डेंगू संग अन्य वार्डों में जाकर देखा गया तो वहां ठंड से बचाव के लिए ब्लोअर व रूम हीटर की कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदार फातिमा ने बताया कि उनकी बहू आयशा भर्ती हैं। घर से मंगाकर कंबल का उपयोग करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि तीन वार्डों में ब्लोअर चल रहे हैं। अन्य सभी वार्डों में भी सोमवार तक ब्लोअर लगवा दिए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें