फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार

Mon, 07 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी सीएचसी में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन ।-स्रोत : संवाद
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब मरीजों को जांच के लिए न तो निजी पैथोलॉजी की दौड़ लगानी पड़ेगी और न ही जिला मुख्यालय जाना होगा। उनके लिए जरूरी सभी जांचें अब सीएचसी परिसर में ही की जा सकेंगी। इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




सीएचसी परिसर में बने इस नए भवन में मरीजों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस यूनिट के शुरू होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को विशेष लाभ होगा। अब उन्हें केवल जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। इसके लिए 48 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक औपचारिक हस्तांतरण नहीं होने से इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है।


हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और मशीनों की आपूर्ति शासन स्तर से की जाएगी। इस यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाई जानी हैं, जो जांच के लिए आवश्यक हैं। इन मशीनों के उपलब्ध होते ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन





बढ़ेंगी जांच सुविधाएं, घटेगा मरीजों का खर्च
इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), सीबीसी, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, एमपी विडाल जैसी कई जरूरी जांच सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे जहां समय बचेगा, वहीं इलाज में लगने वाला खर्च भी कम होगा।




जल्द शुरू होगा संचालन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि बीपीएचयू भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक निर्माण एजेंसी ने इसे सीएचसी को हैंडओवर नहीं किया है। जैसे ही भवन का हस्तांतरण होगा, शासन से मशीनों की आपूर्ति व कर्मचारियों की तैनाती कराकर यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें