फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनुपस्थित मिले ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, रोका वेतन

Tue, 17 Sep 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ सीएचसी के संडिला उपकेंद्र के सेमरा गांव में होम बेस्ड न्यूबाॅर्न केयर योजना के तहत नवजात
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सुविधा के हकीकत देखने के साथ लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को सीएमओ ने सीएचसी भेटुआ व संडिला उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपचार प्रबंधन की मरीजों से जानकारी ली। इतना ही नहीं होम बेस्ड न्यूबाॅर्न केयर योजना के तहत घर पर नवजात के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का वेतन रोकते हुए जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सोमवार को औचक निरीक्षण में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जटाशंकर पांडेय के 30 अगस्त से लगातार अनुपस्थित होने की जानकारी मिली। सीएमओ ने बीपीएम का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए जवाब देने को कहा। अस्पताल की साफ-सफाई सहित उपचार प्रबंधन व दवाओं के स्टॉक व वितरण की जांच की। मरीजों से उपचार से जुड़ी जानकारी लेने के बाद बाहर से मरीजों का दवा लिखने या ओपीडी में उपचार न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद सीएमओ संडिया उपकेंद्र के सेमरा गांव पहुंचे। होम बेस्ड न्यूबाॅर्न केयर (एचबीएनसी) के तहत उदित नारायण के घर पहुंच 33 दिन के नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रसूता व परिजनों को देखरेख की जानकारी दी। इस मौके पर सीएचओ दीपक मिश्र व आशा बहू गीता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें