फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 16 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक जामो के पूरे चितई चौराहे पर पंचायत लगाई। इसके बाद किसानों ने डीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में किसानों ने ब्लॉक जामो के गांव पूरे चितई चौराहे पर पंचायत लगाई। पंचायत में पहुंचीं गौरीगंज सदर नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी ने डीएम को संबोधित ज्ञापन लेते हुए किसानों को समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में किसानों ने राजस्व गांववार खतौनी में अंश निर्धारण शिविर लगाकर संशोधन करने की मांग उठाई है।

इसके अलावा शीतलहर को देखते हुए जिले के सार्वजनिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशन, तहसील सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था शीघ्र कराने की मांग की। कहा कि प्रशासन की ओर से कंबल वितरित करवाए जाएं। कहा कि जगदीशपुर के सिंदुरवा स्थित साधन सहकारी समिति पर बनाए गए धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद की जा रही है। इस मामले की जांच एसडीएम गौरीगंज से कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम का निजीकरण होने से उपभोक्ताओं का नुकसान होगा। निजी कंपनियां उपभोक्ताओं व किसानों का शोषण करेंगी। इस दौरान देवनाथ यादव, माता प्रसाद शुक्ल, भानु सिंह, नवाब अली गुर्जर, बैजनाथ यादव, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें