फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Mon, 07 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का पाठ करते भाजपाई।-स्रोत :
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को गौरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन



स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। पूजा-पाठ के बाद राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के साथ ध्वजारोहण किया। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका मूल मंत्र सेवा, संगठन और राष्ट्र समर्पण है।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें अपने मूल्यों की याद दिलाता है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर देता है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि जिले के हर मंडल और शक्ति केंद्र पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत हों। कार्यकर्ता अपने-अपने घर झंडा लगाकर पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उमाशंकर पांडेय, उमेश सिंह, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह और महिला जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें