फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपाइयों ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर मनाया जश्न

Wed, 09 Oct 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विधानसभा चुनाव हरियाणा में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण नारेबाजी के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। वहीं जिले में अन्य जगहों पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन



हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम देखकर भाजपा कार्यालय में मंगलवार दोपहर से लोग एकत्र होने लगे। वहीं शाम को भाजपा की सरकार बनती देख पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह नारेबाजी में बदल गया। जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि गौरीगंज मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया गया।


इस अवसर पर गोविंद सिंह चौहान, दीपक सिंह, विजय किशोर तिवारी, केशव सिंह, अभिषेक चंद्र, अजय सिंह, अवधेश सिंह, सूर्यनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। अमेठी में सुधांशु शुक्ला, जगदीशपुर में रामहित, राजेश सिंह, मुसाफिरखाना में महेंद्र मिश्र आदि ने जश्न मनाते हुए मिष्ठान वितरण किया। इसी के साथ हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें