फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अटल बिहारी की यादें सहेजेगी भाजपा

Mon, 03 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा यादगार बनाएगी। एक माह तक अभियान संचालित कर उनकी यादों को सहेजने का काम किया जाएगा। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार करते हुए मीडिया कर्मियों से कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।
विज्ञापन




गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े संस्मरणों को साझा करते हुए राजनीतिक जीवन पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को सहेजा जाएगा। उनकी स्मृतियों को संजोकर भाजपा उनके लेख, पत्र, फोटो, ऑडियो व वीडियो का संकलन करेगी।

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन आयोजित होगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने कहा कि अटल के भाषणों को सुनकर वह कार्यकर्ता बने। उस दौरान युवा साइकिल लेकर उनके भाषण सुनने के लिए जाते थे। इस मौके पर प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें