फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गृह प्रवेश कार्यक्रम में आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी के मेदनमवई गांव में नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम बृहस्पतिवार को है। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित कई अन्य नेता आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है।बुधवार को नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश की पूजा शुरू हुई। पहले दिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने परिवार के साथ हवन-पूजन किया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्मृति ईरानी परिवार के साथ पूजन करेंगी। दोपहर दो बजे से प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है। जिसमें संसदीय क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने मीडिया प्रभारी चंद्रमौलि सिंह, सुधांशु शुक्ला के साथ पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया है। प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के साथ ही अन्य के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें