फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलें भाजपाई

Mon, 26 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष पर चर्चा हुई।
विज्ञापन



सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन संघर्ष और उनके 30 वर्षों के सफल शासनकाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।



ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी ने कहा कि शासन की कार्यशैली को समझते हुए जनहित में कार्य करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने अधिकारों के दायरे में रहकर निष्पक्ष सेवा करने की बात कही। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, गौरव श्रीवास्तव, श्रीश गुप्ता, सतीश, सर्वेश विश्वकर्मा, अमरेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें