फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा : अखिलेश

Fri, 29 Nov 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हलियापुर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत करते सपा नेत
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सपा के बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपा बौखला गई है। वह बुधवार की देर शाम अंबेडकरनगर से लौटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन



सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार देर शाम अंबेडकरनगर में एक शादी समारोह में शामिल होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ लौट रहे थे। इसकी भनक लगते ही सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 81 पॉइंट पर पहुंच गए। अखिलेश ने एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं को खड़ा देख अपना काफिला रोकवा दिया।


कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने के बाद जिले में खाद और बीज की समस्या से उन्हें अवगत कराया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुधांशु शर्मा, सतीश यादव, नागेश, बब्बन, देव बक्स, पुष्पेंद्र, जयप्रकाश निषाद, राम प्रसाद तिवारी, सुभाष, घनश्याम, हरीश कुमार, शेर बहादुर कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें