फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपाइयों ने घेरा कमरौली थाना

Wed, 23 Jul 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कमरौली थाने के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। -संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जाफरगंज मजरे नियावा गांव में सोमवार सुबह भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा और उनकी पत्नी पर हमला करने के मामले में हल्की धाराओं में केस दर्ज किए जाने को लेकर भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कमरौली थाने का घेराव कर नाराजगी जताई। हालांकि थानाध्यक्ष ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन




भाजपा बूथ अध्यक्ष विजय की गांव में ही हार्डवेयर की दुकान है। उनका आरोप है कि रंजिश को लेकर सुबह 10:30 बजे गांव के मुख्तार, उसके पिता मुश्ताक व तीन अन्य युवक दुकान पर आए और उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आईं पत्नी गायत्री को भी मारापीटा। दोनों लोगों का इलाज जगदीशपुर सीएचसी में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया।


केस हल्की धाराओं में दर्ज होने की बात जब विजय और उनके सहयोगियों को पता चली तो वे नाराज हो गए। करीब 25 भाजपाई थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। सोमवार रात 10 बजे तक वे थाने में डटे रहे। आरोप लगाया कि थाने के एक सिपाही ने पहले से लिखी तहरीर पर हस्ताक्षर करा लिए और उसी के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। आरक्षी को सस्पेंड किया जाए। कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बताया कि मुख्तार अहमद और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें