फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा नेता पर जमीन कब्जाने का मुकदमा

Tue, 13 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। यूपीसीडा की जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग करना भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञ सैनी को भारी पड़ गया। मंगलवार को वरिष्ठ प्रबंधक सिविल यूपीसीडा राजीव कुमार ने कमरौली थाने में सार्वजनिक लोक संपत्ति नुकसान के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीसीडा लखनऊ सप्तम सिविल के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार ने तहरीर में औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर के कमरौली निजी अधिग्रहित भूमि की गाटा संख्या 396, का क्षेत्रफल 1- बी (0.4680) हेक्टेयर भूमि का गजट एक जुलाई 1976 को किया गया था।
जिसका कब्जा विभाग को 17 अगस्त 1976 को विभाग को प्राप्त हुआ था। खतौनी में नामांतरण त्रुटि बस छूट गया है। जिसकी कार्यवाई तहसील स्तर पर हो रही है। जमीन पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पालपुर निवासी सोनू यज्ञसेनी ने अवैध कब्जा कर निर्माण का कार्य कर रहे हैं। सिविल प्रबंधक की तहरीर पर थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने यूपीसीडा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निमार्ण पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें