फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जातिवादी मानसिकता से काम कर रही भाजपा-कांग्रेस

Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संबो​धित करते बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां जातिवादी मानसिकता से काम कर रही हैं। भाजपा झूठ, फरेब और नफरत की राजनीति करती है। यह बातें शुक्रवार को विधानसभा जगदीशपुर के बड़ागांव में बसपा की ओर से आयोजित सेक्टर और बूथ कमेटियों के कैडर कैंप को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने राजग और इंडिया एलाइंस पर हमलावर होते हुए कहा कि दोनों गठबंधन ठग बंधन हैं। यदि विपक्षी दलों के नेता सही मायने में भाजपा को हराना चाहते हैं, तो उन्हें मायावती को प्रधानमंत्री पद देने की घोषणा करें। भाजपा अपने आप हार जाएंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, विधानसभा प्रभारी रामदेव पासी, मुख्य मंडल प्रभारी सर्वेंद्र आंबेडकर, जिला प्रभारी दिनेश गौतम, महामंत्री रमेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष महादेव मौर्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें