फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के मुद्दे पर नाटक कर रहे भाजपा, कांग्रेस व सपा : विश्वनाथ

Fri, 21 Feb 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय संविधान के मुद्दे पर भाजपा, कांग्रेस, सपा, सभी दल केवल नाटक कर रहे हैं। इन्होंने भारतीय संविधान और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर का कभी भी दिल से सम्मान नहीं किया। प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म और संगठित अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। योगी सरकार की पुलिस का अपराध और अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। ये बातें बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र में बसपा सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहीं।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के विरुद्ध की गई अपमानजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से उदित राज को पार्टी से बाहर करने के साथ सरकार से रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। बसपा सुप्रीमो के विरुद्ध उदित राज की ओर से अभद्र टिप्पणी के बाद भी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कुछ भी न कहने और बयान की निंदा न करने के लिए तीखी आलोचना की। कहा कि भाजपा के नेता भी कुछ नहीं बोल रहे, मतलब साफ है, भाजपा भी मिली हुई है।


भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जौनपुर, फैजाबाद, गोरखपुर, बस्ती, हाथरस आदि जिलों में पिछले तीन-चाह माह के भीतर एक दर्जन से अधिक अपराध की बढ़ी घटनाओं में पुलिस की कमजोरी सामने आई है। हर जगह जाकर पीड़ित परिवार से वह मिल चुके हैं। पीड़ितों से मिलने के बाद पुलिस की नींद टूटी है और कार्रवाई हुई है। अन्य किसी भी दल के नेता पीड़ित परिवारों से मिलने नहीं गए।
विज्ञापन



वहीं मुसाफिरखाना के पिंडारा महराज सेक्टर के केशवपुर गांव में आयोजित कैडर कैंप में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बसपा की विचारधारा और उपलब्धियों के बारे में प्रशिक्षित करते हुए सर्वसमाज का मजबूत संगठन बनाने का संदेश दिया। इस दौरान जिलाक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, शिव राम, अरुण कुमार गौतम, जयवर्धन बौद्ध, मुकेश भारती आदि मौजूद रहे।





प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी से की बात
प्रदेश अध्यक्ष ने पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव के एक मजदूर युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में थानाध्यक्ष पीपरपुर राम राज कुशवाहा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक से फोन से बातचीत की। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, एफआईआर के अनुसार नामजद लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद, न्याय और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की। साथ ही जिला और विधानसभा क्षेत्र कमेटियों के पदाधिकारियों को खरगपुर भेज कर पीड़ित परिवार से मिलकर पुलिस से न्याय दिलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें