फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व सपा आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अनारक्षित श्रेणी में शामिल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए जिले में भाजपा व सपा आमने-सामने है। कांग्रेस व बसपा ने जहां उम्मीदार नहीं उतरा है वहीं निर्दल प्रत्याशी किंग मेकर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन जुलाई को मतदान के साथ मतों की गणना होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होगा।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने वार्ड संख्या 30 से जिला पंचायत सदस्य राजेश अग्रहरि को और समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या आठ से सदस्य एवं गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी शीलम सिंह को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस, बसपा व अन्य दलों ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर स्वयं को चुनाव से बाहर कर लिया है। 36 डीडीसी वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय डीडीसी किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे।
उधर डीएम अरुण कुमार ने सुरक्षा के साथ ही आयोग के निर्देशानुसार मतदान की सारी तैयारी पूरी करने की बात कही हैं। शुक्रवार को नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी। डीएम ने बताया कि मतदान की सुचिता प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत के निर्वाचित सभी सदस्यों को पूर्व से ही पुलिस सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।
छह सेट नामांकन पत्र बिके
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सहायक रिटर्निंग अफसर के रूप में नामित एडीएम न्यायिक सुधीर रूगंटा ने बताया कि शुक्रवार तक शीलम सिंह ने चार सेट, राजेश अग्रहरि ने एक सेट तथा धर्मेद्र कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र क्रय किया है। नामंाकन पत्र दाखिल कराने की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें